srajanthespark.com

Back to Home
Shri Prasanna K. Khamesra
IPS Batch 2003
Patron Profile

Sjn. Prasanna Khamesara

(IPS Officer) Chief Patron
पिता
स्व. सिंह जी खामेसरा
माता
सुशीला जी खामेसरा
जन्म स्थल
उदयपुर
जन्म तिथि
17 जून 1964
THE JOURNEY

A Life of Service & Art

यूँ था नाम तथा गुण की उचित चर्चा करने वाले श्री प्रसन्न कुमार जी खामेसरा एक समर्पित सेवा को तत्पर संगीत एवं कला को समर्पित एक ऐसे इंसान हैं जिनको मिलने के बाद भूल पाना कदाचित असंभव है। आईपीएस बैच 2003 के जुझारू और सक्षम अधिकारी के रूप में राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों को सुशोभित होते हुए आज जयपुर में आईजी (PMW) पदासीन हैं।

बचपन से संगीत की तरफ एक विशेष आकर्षण था। जो युवा अवस्था में अपने पड़ाव पर रहा। वर्ष 2013 में 4 हम ख्याल दोस्तों के साथ एक गुलाबी शाम की भीनी-भीनी खुशबू के बीच चाय की चुस्कियों के साथ बैठे तो दवा एक विचार को शेयर किया कि क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए कि हम अपनी भूली जा चुकी संगीत विद्या, कविता और शायरी विरासत आज की नौजवान पीढ़ी जन-जन तक पहुँचे, जो पुनर्जीवित करने बोले तथा हर तबके के सहभागी हुई और सृजन द स्पार्क संस्था का जन्म हो गया।

अपने घनिष्ठ संबंधों के सहारे प्रसन्न जी ने ना सिर्फ उदयपुर शहर या राजस्थान के विभिन्न शहरों में अपितु राज्य के बाहर और विदेशों में इस संस्था का विस्तार करके संगीत और शायरी को एक नया आयाम दिया।

आप ही के प्रयास से सृजन द स्पार्क उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, दुबई एवं लंदन में अपना विस्तार करते हुए संगीत एवं कला की सेवा में कार्यरत है।

पिछले कई वर्षों में आपके सानिध्य और निर्देशन में अनगिनत संगीत के कार्यक्रम एवं अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के मुशायरों का आयोजन विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें प्रमुख है सृजन द स्पार्क का सालाना आयोजन जो देश और विदेश में अपनी पहचान बनाते हुए मशहूर और गौरव का प्रतीक बन चुका है। प्रतिवर्ष एक पुरस्कार सृजन लीजेंड लाइफ अचीवमेंट अवार्ड दिया जाता है। अभी तक यह पुरस्कार पाने वालों की सूची में पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, जगजीत सिंह की स्मृति में चित्रा सिंह, महान कवि शैलेश लोढ़ा, महान संगीतकार आनंद जी भाई, देश की जानी-मानी गायिका भाईयों की जोड़ी आनंद मिलिंद, महान गीतकार एवं कवि योगेश जी, जानी-मानी गायिका उषा मंगेशकर इत्यादि प्रमुख हैं।

हिंदुस्तान में असंख्य संगीत और कला के कर्मी और ईमानदार लोग हैं जिन्होंने संगीत, गायकी, शायरी एवं कला के उत्थान के लिए अपनी जिंदगी लगा दी है लेकिन आज भी लोगों को उनके हुनर और उनके द्वारा किए गए कार्यों का पता नहीं चलता होगा। ऐसे लोगों को पता कर उन्हें सम्मानित करके उनकी पहचान को आमजन तक पहुँचाना चाहते हैं। यह पूरा प्रयास प्रसन्न जी एवं खामेसरा साहब जैसे लोगों की ही सोच का परिणाम है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए उन्हें सृजन द स्पार्क संस्था से अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया है जैसे कि सृजन मास्टर मदन अवार्ड, सृजन बदरूल हसन अवार्ड, सृजन अमीर खुसरो अवार्ड, सृजन खामेसरा प्रकाश अवार्ड, सृजन पंडित ओंकारनाथ अवार्ड, सृजन डी.डी. पुरोहित अवार्ड इत्यादि तथा आज कई विभिन्न क्षेत्रों की 30 से भी ज्यादा नामचीन हस्तियों को नवाजा कर उनका न केवल सम्मान प्रकट किया बल्कि कृतज्ञता निभाई।

प्रसन्न जी को जानने वाले अधिकांश लोगों को यह पता है कि सेवा के सभी कार्य वह पद के पीछे रहकर ही करते हैं। सभी काम उनके निर्देशन में ही होते हैं और उनके द्वारा ही किए जाते हैं। बावजूद इसके वह इन कामों का ठेका अपने साथी लोगों को ही देते हैं और इसी वजह से आज तक विभिन्न समाज एवं संस्थाओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को रिकग्नाइज करते हुए उन्हें सम्मानित करने की पेशकश की लेकिन अपने स्वभाव अनुसार वह हमेशा पुरस्कार ठुकरा देते हैं और अवार्ड लेने के लिए मना कर देते हैं। आपकी सादगी और सहजता आपके जीवन शैली का आईना है।

RECOGNITIONS

Honors Received

UNESCO Federation – "Chetna Award"

Social Service

Recognized for outstanding contributions to social welfare and community development through dedicated public service.

Mahaveer International Apex Award

Communal Harmony

Honored for promoting peace, unity, and communal harmony through meaningful social and cultural initiatives.

All India Blood Transfusion Committee

Blood Donation

Recognized for inspiring voluntary blood donation and encouraging citizens to actively participate in life-saving initiatives.

Scroll to Top